होम latest News Jalandhar ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया Bhogpur Murder Case, मुख्य आरोपी Chandigarh Airport...

Jalandhar ग्रामीण पुलिस ने सुलझाया Bhogpur Murder Case, मुख्य आरोपी Chandigarh Airport से गिरफ्तार

0

Jalandhar Rural Police ने भोगपुर हत्याकांड का खुलासा किया है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आगे-पीछे की कड़ी पर तेजी से काम करते हुए भोगपुर हत्याकांड का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों से 5 हथियार बरामद किए गए हैं सप्लाई करने वाले आरोपी को भी मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध हथियार नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स पर शेयर करते हुए दी है।
ये था पूरा मामला
पिछले महीने जालंधर के भोगपुर के पास जसपाल सिंह उर्फ शालू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही हैं। इस मामले में अब तक 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। हाल ही में गिरफ्तार हुआ व्यक्ति इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
Google search engine


पिछला लेखAmritsar में गैंगस्टरों और पुलिस के बीच Encounter, 2 बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार
अगला लेखPunjab के किसानों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे, मंत्री Aman Arora ने केंद्र पर बोला हमला