होम latest News South Africa सीरीज के लिए Team India का ऐलान, सूर्या की कप्तानी...

South Africa सीरीज के लिए Team India का ऐलान, सूर्या की कप्तानी में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

0

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 खेली जानी है।

इसी सीरीज का पहला मुकाबला 08 नवंबर से खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम इंडिया की कप्तान एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। टीम इंडिया के स्क्वाड में तीन नए खिलाड़ी को भी मौका मिला है। यह खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू इस सीरीज के दौरान कर सकते हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं।

इन तीन प्लेयर्स के पास डेब्यू करने का मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के दौरान तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। उन खिलाड़ियों में रमनदीप सिंह, विजयकुमार विशक और यश दयाल का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है। इसी सीरीज के दौरान कप्तान सूर्या इन खिलाड़ियों की किस्मत को खोल सकते हैं। यश दयाल को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वह डेब्यू नहीं कर सके थे। इन सबके अलावा कुछ खिलाड़ी इस स्क्वाड से बाहर भी हुए हैं।

इंजरी के कारण बाहर हुए ये खिलाड़ी

इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। इन खिलाड़ियों में मयंक यादव, शिवम दुबे और रियान पराग का नाम शामिल है। इन तीनों प्लेयर्स को इंजरी के कारण स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है। मयंक यादव और रियान पराग बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा थे। वहीं इस स्क्वाड में नीतिश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल नहीं है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी गई है। इस सीरीज का आयोजन 22 नवंबर से किया जाएगा।

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान ,यश दयाल।

Google search engine


पिछला लेखJalandhar पहुंचे कैबिनेट मंत्री Ravjot Singh ने शुरू किया स्वच्छ Punjab अभियान, लोगों से की ये अपील
अगला लेखBhagwant Maan सरकार की मेहनत ला रही रंग, पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी गिरावट