होम latest News Diwali के दौरान Punjab के व्यापारियों को नहीं होगी कोई परेशानी, कैबिनेट...

Diwali के दौरान Punjab के व्यापारियों को नहीं होगी कोई परेशानी, कैबिनेट मंत्री की बड़ी घोषणा

0

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने त्योहारों के दौरान अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए है।

Punjab की भगवंत मान सरकार राज्य लोगों के जीवनशैली को बेहतर शिक्षा के बदलने का भी काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रदेश के विकास पर फोकस कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने त्योहारों के मौसम के दौरान व्यापारियों और कारोबारियों को परेशान करने से रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का आभार व्यक्त किया।

वित्त मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

कुछ दिनों पहले राज्य सरकार को ऐसी खबरें मिली थीं कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी त्योहारों के चलते बहुत ज्यादा छापेमारी की जा रही हैं। इससे व्यापारियों और आम जनता को काफी दिक्कतों का करना पड़ रहा हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिया।

पंजाब सरकार का अधिकारियों को निर्देश

मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि त्यौहार के दिन कारोबार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इन दिनों में व्यापार और बाजारों में खरीदारी को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान किसी को बिना वजह परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने आबकारी और टैक्स अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो किसी को भी परेशान न करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मंत्री चीमा की तरफ से दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सरकार को सूचित कर सकते है।
Google search engine


पिछला लेख‘किसी भी चीज की अति बुरी होती है’, किसानों के सड़क जाम प्रदर्शन पर बोले Punjab CM भगवंत मान
अगला लेखDiwali से पहले महंगी होगी Beer