होम latest News पंजाब सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया दिवाली का धमाकेदार तोहफा

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया दिवाली का धमाकेदार तोहफा

0

महंगाई भत्ते में किया 4% वृद्धि का ऐलान

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों के परिवारों को दीवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ मुख्य मंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य मंत्री ने 1 नवंबर 2024 से कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डी.ए.) देने की मंजूरी दे दी है, जिससे महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है और कर्मचारियों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Google search engine


पिछला लेखसरकार ने DAP और अन्य उर्वरकों के साथ उत्पादों पर अवैध टैगिंग की रिपोर्ट करने के लिए शुरू किए हेल्पलाइन नंबर
अगला लेख153 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 7686 NDPS FIR दर्ज : DGP Gaurav Yadav