होम latest News Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी...

Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

Shah Rukh Khan को धमकी देने के मामले में आरोपी Faizan Khan को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया।

Chhattisgarh के Raipur जिले से पुलिस ने फिल्म अभिनेता Shah Rukh Khan को धमकी देने के मामले में आरोपी फैजान खान को गुरुवार को पंडरी थाना इलाके से गिरफ्तार किया।
मुम्बई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया था जिसमें धमकी देते हुए कॉलर ने कहा कि बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा। कॉलर ने कहा कि अगर उसे 50 लाख नहीं दिए गए तो वो उन्हें जान से मार देगा। जब कॉलर से उसका नाम पूछा गया तो जवाब मिला मेरे लिए ये मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिंदुस्तानी है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के तीन अफसर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करते हुए रायपुर पहुंचे हैं। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल पर रुके हुए थे।
तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद युवक के घर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में पंडरी पुलिस भी थाने पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक को गिरफ्तार कर टीम महाराष्ट्र लेकर जा सकती है। धमकी मिलने के बाद शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
Google search engine


पिछला लेखPunjab में वन क्षेत्र बढ़ाएगी Bhagwant Mann सरकार, जापानी एजेंसी से मिलाया हाथ
अगला लेखAmritsar में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद