होम latest News Meet Hayer ने उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar काे लिखा पत्र, Punjab University Chandigarh...

Meet Hayer ने उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar काे लिखा पत्र, Punjab University Chandigarh के जल्द करवाए जाएं सीनेट चुनाव

0

Punjab University  के सम्मान को बनाए रखने के लिए हर मोर्चे पर लड़ेंगे: Meet Hayer

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र सरकार द्वारा Punjab University Chandigarh को सुनियोजित साजिश के तहत समाप्त करने के निरंतर प्रयासों की निंदा करते हुए कहा कि इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Meet Hayer  ने कहा कि Punjab University के सम्मान को बनाए रखने के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा। संगरूर से लोकसभा सदस्य मीत हेयर नेPunjab University सीनेट चुनावों को नहीं करवाने के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जो कि विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं, को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व में भी Punjab University Chandigarh को पंजाब से अलग करने के लिए विश्वविद्यालय के केंद्रीयकरण की चाल चली थी, जिसके खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने निर्णायक संघर्ष किया था और केंद्र को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। उस समय Punjab विधानसभा में भी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के केंद्रीयकरण के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया था।
Meet Hayer ने कहा कि अब फिर से विश्वविद्यालय को संचालित करने वाली सीनेट के चुनाव न करवाकर लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। Punjab, पंजाबी और पंजाबियत के मुद्दों पर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मीत हेयर ने उपराष्ट्रपति से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
Meet Hayer ने उपराष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, कि “Punjab University  हमारी विरासत है और इस पर किया जाने वाला कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Punjab University का इतिहास देश की आजादी से पहले का है, यह पंजाब का ताज है। इसलिए मैं निवेदन करता हूँ कि विश्वविद्यालय की सीनेट चुनाव तुरंत करवाए जाएं।”
Google search engine


पिछला लेखChief Justice DY Chandrachud ने क्यों मांगी माफी? कहा- मेरे जाने के बाद कुछ नहीं बदलने वाला
अगला लेखHelmet को लेकर बड़ा फरमान! अब सिख महिलाओं के लिए भी पहनना अनिवार्य