होम latest News Jharkhand की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा...

Jharkhand की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

0

Jharkhand विधानसभा चुनावों के तहत 81 में से 43 सीटों पर आज मतदान है।

Jharkhand  विधानसभा चुनावों के तहत सूबे की 81 में से 43 सीटों पर आज मतदान है। राज्य में कुल 2 चरणों में मतदान होने हैं, और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी जबकि मतगणना 23 November को होगी। इस चरण में कुल 683 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 73 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस नेता अजय कुमार, जेडीयू नेता सरयू रॉय, बीजेपी नेता गीता कोड़ा और राज्यसभा सांसद महुआ माजी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसके अलावा आज 10 राज्यों की कुल 31 विधानसभा सीटों पर और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी है।

Google search engine


पिछला लेखIPL 2025: क्यों जोस बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने किया रिलीज
अगला लेखElon Musk और Vivek Ramaswami को Donald Trump ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस सरकारी विभाग का करेंगे नेतृत्व