होम latest News Punjab में जोरदार धमाका! कांप उठा पूरा इलाका

Punjab में जोरदार धमाका! कांप उठा पूरा इलाका

0

धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

 चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान सब्जी मंडी के पास सड़क पर अचानक तेल से भरे टैंकर का टायर फट गया। हादसा इतना भयानक था कि टायर फटते ही जोरदार धमाका हो गया।
इस दौरान धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीरों व दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके से ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो, लेकिन लोगों को तब राहत मिली जब उन्हें पता चला कि तेल टैंकर का टायर फट गया है।
दुकानदारों का कहना था कि टायरों के ऊपर स्टील की शीट लगी होने के कारण वे बच गए, अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुछ देर बाद टैंकर के टायर बदलने के बाद चालक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
Google search engine


पिछला लेखCanada जाने वाले विद्यार्थियों के लिए अब खड़ी हुई नई मुसीबत
अगला लेखभारत-पाक सीमा के पास दिखा ड्रोन, BSF ने की फायरिंग तो वापस लौटा