होम latest News Narain Chaura कौन? जिसने Golden Temple में Sukhbir Badal पर चलाई गोली

Narain Chaura कौन? जिसने Golden Temple में Sukhbir Badal पर चलाई गोली

0

Punjab के स्वर्ण मंदिर से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले से पंजाब में सनसनी मच गई है। स्वर्ण मंदिर के बाहर बैठे सुखबीर बादल पर दिन दहाड़े गोली चला दी गई।

इस हादसे में सुखबीर बादल की जान बाल-बाल बची है। वहीं गुरुद्वारे के बाहर खड़े कुछ लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और अब उसकी पहचान भी सामने चुकी है।

खालिस्तानी आतंकी

सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि एक खालिस्तानी आतंकी नारायण चौरा था। खबरों की मानें तो नारायण चौरा पर पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। खालिस्तानी आतंकवादी रह चुका नारायण काफी समय तक अंडरग्राउंड भी था।

जेल तोड़ने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नारायण चौरा पंजाब के डेरा बाबा नानक से ताल्लुक रखता है। कई सालों तक पंथिक नेता के रूप में एक्टिव रहने के बाद नारायण चौरा खालिस्तानी आतंकवादी बन गया था। बुड़ैल जेल तोड़ने के पीछे भी नारायण चौरा का ही हाथ था।

खालिस्तानी आतंकी को भगाया

नारायण चौरा ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी जगतार सिंह और परमजीत सिंह की मदद की थी। बुड़ैल जेल तोड़ कर उसने जगतार सिंह और देवी सिंह को भगाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा नारायण चौरा ने जेल की बिजली भी काफी समय के लिए काट दी थी।

सुखबीर बादल को मारने पहुंचा

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवादार के तौर पर बैठे थे। तभी नारायण चौरा उनके पास आया और उसने सुखबीर बादल पर गोली चला दी। हालांकि नारायण चौरा का निशाना चूक गया और गोली पीछे दीवार पर जा लगी। सुखबीर बादल के पास खड़े लोगों ने दौड़ कर नारायण चौरा को दबोचा और उसके हाथ से बंदूक छीन ली।

पिछला लेखBhagwant Mann सरकार का अनूठा कदम; जेलों में बंद कैदियों को मिलेगी स्किल ट्रेनिंग
अगला लेखNepal Premier League में गरजा Shikhar Dhawan का बल्ला