होम latest News Free हुआ Bus में सफर करना, पंजाब के लोगों के लिए आ...

Free हुआ Bus में सफर करना, पंजाब के लोगों के लिए आ गई अच्छी खबर

0

Punjab के लोगों के लिए अच्छी खबर है।

दरअसल, लंबे समय से बंद बी.आर.टी.एस. बसें  6 दिसम्बर से फिर शुरू शुरू हो गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी, वहीं अपने कार्यालय जाने वाले लोगों को भी काफी फायदा होगा।
निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख ने बताया कि बसों का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू द्वारा इंडिया गेट से किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 बसें इंडिया गेट से गोल्डन गेट रूट तक चलेंगी।
उन्होंने बताया कि इसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पुतलीघर, रेलवे स्टेशन और अन्य क्षेत्र कवर हो जाएंगे। एक सप्ताह बाद बसों का टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक माह तक बसें नि:शुल्क चलेंगी, जिसके बाद बी.आर.टी.एस. रोड पर 60 कमर्शियल बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।
निगम कमिश्नर ने आज बी.आर.टी.एस. के टैक्निकल स्टाफ व अधिकारियों के साथ रूट पर बस का ट्रायल लिया व बताया कि ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पहले से ही बी.आर.टी.एस. रूट में जो कार्य करवाए जाने थे, उन्हें पूरा कर दिया है।
इस रूट की साफ-सफाई प्रतिदिन हो रही है। उन्होंने कहा कि बी.आर.टी.एस. शुरू होने से गुरु नगरी के वासियों को जहां लाभ मिलेगा, वहीं आने वाली गर्मियों में ए.सी. बसों से राहत मिलेगी। लोगों की लंबे समय से मांग थी, जो पूरी होने जा रही है।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar के Posh Area में हड़कंप, मौके पर मचा शोर….
अगला लेखनिकाय चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दस्तावेजों की सूची जारी