होम latest News Jalandhar: रंजिश के कारण पार्टी वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली

Jalandhar: रंजिश के कारण पार्टी वर्कर को घर में घुसकर मारी गोली

0

जिले के गांव पट्टी साहन में राजनीति पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोली मारने की घटना सामने आई है।

जिले के गांव पट्टी साहन में राजनीति पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोली मारने की घटना सामने आई है। जहां, इस हमले में 32 वर्षीय विवेक मट्टू घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि उनके पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना बीते दिन शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।
थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं।
विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जहां उसका इलाज चल रहा है।
युवकों के साथ चल रही थी रंजिश
मिली जानकारी के अनुसार विवेक मट्टू की गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है।
तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। आरोपी उनके घर में घुस आए और उन पर गोलियां चलाईं। गोली मट्टू के पैर में लगी। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं।
Google search engine


पिछला लेखअमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास धमाका, इलाके में फैली दहशत
अगला लेखGeorgia में 11 पंजाबियों की मौत, जैनरेटर चलाकर सभी दरवाजे बंद कर सोए थे