होम latest News Shrutika Arjun निकलीं छुपी रुस्तम, ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स...

Shrutika Arjun निकलीं छुपी रुस्तम, ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए 6 कंटेस्टेंट्स को चटाई धूल

0

 श्रुतिका अर्जुन ने ‘बिग बॉस 18’ में छुपी रुस्तम का खिताब अपने नाम कर लिया है।

बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट बेहद छुपी रुस्तम निकली है। ये कंटेस्टेंट हैं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) जो अपने गेम से सभी को चौंका रही हैं।

जब वो इस शो में आई थीं तो काफी समय तक लोगों को यही लगा था कि वो एक एंटरटेनर हैं। अपनी बातों से श्रुतिका ने लोगों को खूब हंसाया और अलग एक्सेंट की वजह से सबका अटेंशन भी लूटा। लेकिन बाद में पता चला कि जिसे लोग एक खिलखिलाती बब्ली लड़की समझ रहे थे वो तो असल में तूफान है, जिसे कोई रोक नहीं सकता।

Google search engine


ग्रुप में होते हुए दोस्त को किया एक्सपोज

श्रुतिका अपने विचार इतने खुलकर रखती हैं, जितने रजत दलाल (Rajat Dalal), करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) भी नहीं रख पाते। श्रुतिका का गेम बेहद क्लियर है।

जब वो करण के ग्रुप का हिस्सा थीं तो वो घर की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) को एक्सपोज किया था और उन्हें नॉमिनेट तक कर दिया था। इसके बाद एक ग्रुप में होते हुए भी श्रुतिका ने नायरा बनर्जी संग अपना अलग से एक रिश्ता बनाकर रखा।

वाइल्ड कार्ड्स से श्रुतिका ने बिठाया समीकरण

इतना ही नहीं जब बग्गा जी उनके बेस्टफ्रेंड बने तब भी श्रुतिका ने चुम से दोस्ती नहीं तोड़ी। अब वो चुम के सहारे बग्गा के आउट होने के बाद करण के ग्रुप में एंट्री ले रही हैं। दूसरी तरफ उन्होंने वाइल्ड कार्ड्स से भी समीकरण बिठाने की पूरी कोशिश की है।

श्रुतिका ने दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को भी अपना दोस्त बना लिया था। हालांकि, अब दोनों का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा। दूसरी तरफ अब श्रुतिका ने टाइम गॉड बनकर बड़ी बाजी मार ली है। इस हफ्ते उनके हाथ में सारी पॉवर्स आने वाली हैं।

Google search engine


पिछला लेखPunjab के इन शिक्षकों को Suspend करने का आदेश
अगला लेखBikaner में फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान फटा बम