दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजधानी में सभी बड़ी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ज्यादातर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, तो बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची भी सामने आ गई है। वहीं अब खबरों की मानें तो कांग्रेस भी दिल्ली चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर सकती है।
आतिशी को टक्कर देंगी अलका लांबा
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कई बड़े नामों का खुलासा होने की उम्मीद है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अलका लांबा को कालका जी से टिकट देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस SC/ST विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को सीमापुरी से टिकट दे सकती है।
किसको-कहां से मिल सकता है टिकट?
खबरों की मानें तो आज शाम तक कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। इस लिस्ट में अलका लांबा (कालका जी), आसिम अहमद(मटिया महल), फरहाद सूरी(जंगपुरा), राजेश लिलोठिया (सीमापुरी) और देवेंद्र सहरावत (बृजवासन) जैसे कई लोगों का नाम शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट।