होम latest News दिल्लीवालों को तोहफा देंगी CM आतिशी, आज से जाम का काम तमाम

दिल्लीवालों को तोहफा देंगी CM आतिशी, आज से जाम का काम तमाम

0

 क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वालों को एक तोहफा मिल सकता है।

 राजधानी दिल्ली में जाम एक बड़ी समस्या है। सुबह और शाम से जाम में फंसने से लोगों का समय, ईंधन का नुकसान होता है। ऐसे में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जगह-जगह फ्लाईओवर बनाये जा रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वालों को एक तोहफा मिल सकता है। एक फ्लाईओवर की शुरुआत मुख्यमंत्री आतिशी कर सकती हैं।
आनंद विहार फ्लाईओवर (Anand Vihar Flyover) का जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी। माना जा रहा है कि 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री आतिशी इसे जनता के लिए खोल सकती हैं। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी है, जिसके खुलने के बाद आनंद विहार आईएसबीटी से गुजरने वाली रोड नंबर 56 पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगी। इससे रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

कोरोना की वजह से योजना में हुई देरी

इस फ्लाईओवर की योजना साल 2019 में ही बनाई गई थी और साल 2022 में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा आधारशिला रखी गई थी। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस योजना में देरी हुई। पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने से भी इसकी शुरुआत में देरी हुई।

किन्हें मिलेगा फायदा

अभी भी फ्लाईओवर के बीच में दो पेड़ हैं। इन पेड़ों को लेकर पीडब्ल्यूडी की योजना है कि दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने तक बैरिकेड लगाकर इस फ्लाईओवर को शुरू कर दिया जाए। इससे आनंद विहार रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन के आसपास आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
ना सिर्फ दिल्ली वालों बल्कि आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर से दिल्ली और गाजियाबाद आने जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। आनंद विहार के आसपास काफी जाम की स्थिति रहती हैं, इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद इस रुट के लोगों को आसानी होगी। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
पिछला लेखPunjab में खाली हुआ बड़ा पद, Bhagwant Maan सरकार ने मांगे आवेदन
अगला लेखChampions Trophy में भारत के मैच कब, कैसे और कहां देखें, जानिए पूरा Schedule