होम latest News AAP Punjab अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ...

AAP Punjab अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

0

Punjab के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पार्टी के दर्जनों नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा पार्टी के दर्जनों नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी मीडिया को दी गई। अमन अरोड़ा के साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. बलजीत कौर, बरिंदर गोयल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, डॉ. रवजोत, मोहिंदर भगत, तरुणप्रीत सिंह सोंध और हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष के साथ आप सांसद मलविंदर सिंह कंग भी मौजूद रहेंगे।

 

Google search engine


पिछला लेखकैबिनेट मंत्री Aman Arora ने 61 लाख से बने नेचर पार्क का किया उद्घाटन
अगला लेखपूर्व PM Manmohan Singh को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे PM मोदी, अमित शाह-जेपी नड्डा भी आए साथ