होम latest News पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर RSS ने जताया दुख

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर RSS ने जताया दुख

0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है.

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. रर स्वयंसेवक संघ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है.
संघ ने कहा है कि मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश दुखी है. मनमोहन सिंह ने देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित किया. उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनके परिवार और उनके असंख्य प्रियजनों व प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. कल यानी गुरुवार रात करीब 8 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. रात 9.50 के आसपास उनका निधन हो गया. उनके निधन पर देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा.
मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. 1991 में उन्होंने देश को आर्थिक संकट से बचाया था. प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफी, और शिक्षा के अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए.
मनमोहन सिंह का कल होगा अंतिम संस्कार
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. दिल्ली के राजघाट के पास उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. उनकी बेटी के आने का इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आज देर रात तक उनकी बेटी अमेरिका से भारत लौटेंगी. इसके बाद सुबह उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा AICC से शुरू होगी. सुबह 8-10 बजे तक उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा. मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस पार्टी ने 7 दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए.
Google search engine


पिछला लेखAmerica की सख्ती! हर 6 घंटे में एक भारतीय को US से किया गया निर्वासित
अगला लेखपूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh के सम्मान में भारतीय टीम ने काली पट्टी पहनकर खेला