होम latest News Punjab में 18 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

Punjab में 18 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, Notification जारी

0

जिला मैजिस्ट्रेट कुलवंत सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया है

पंजाब के मानसा जिले में शनिवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में जिला मैजिस्ट्रेट कुलवंत सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कक्षा 6 के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है।  जिला मजिस्ट्रेट ने इस परीक्षा के लिए निर्धारित स्कूलों में एक दिन की छुट्टी (सिर्फ स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए) घोषित की है।
इस लिए 18 जनवरी 2025 दिन शनिवार को एक दिन की छुट्टी सिर्फ स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए घोषित की है । लेकिन इस दौरान उक्त स्कूलों का सारा स्टाफ आम की तरह स्कूलों में हाजिर रहेगा। बता दें कि यह परीक्षा सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बुढलाडा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल झुनीर, सरकारी सेकेंडरी स्कूल भम्मे कलां, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) मानसा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) यह मानसा में होगी।
Google search engine


पिछला लेखPunjab Police की छुट्टियां कैंसिल, DGP Gaurav Yadav ने जारी किए आदेश
अगला लेखMoga Police ने कबाड़ की दुकान को किया सील, 20 चोरी की Motorcycles के पार्ट्स हुए बरामद