होम latest News America से डिपोर्ट हुए पंजाबियों के लिए बड़ी घोषणा, तालियों से गूंज...

America से डिपोर्ट हुए पंजाबियों के लिए बड़ी घोषणा, तालियों से गूंज उठी विधानसभा

0

सदन में अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबी युवकों का मुद्दा उठाया गया।

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के आखिरी दिन सदन में अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबी युवकों का मुद्दा उठाया गया। इस बारे में बोलते हुए विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि पंजाब सरकार डिपोर्ट हुए नौजवानों के लिए बड़ा प्रयास कर रही है। उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जो 12  घरों के  नौजवान  डिपोर्ट  होकर आए है,  उन्हें वे  अपनी तरफ  से 50-50 हजार  रुपए  देंगे।

America Deport 119 Indians: अमेरिका ने फिर 119 भारतीयों को किया डिपोर्ट, हरियाणा के 33 लोग शामिल - america deport 119 indians-mobile

उन्होंने कहा कि हर साल उनके द्वारा लुधियाना में रथ यात्रा निकाली जाती हैं, लेकिन इस बार यह यात्रा सिंगल झंड़ा  लेकन  साधारण तौर  पर  निकाली  जाएगी और इस  पर  खर्च  होने  वाले  6 लाख रुपए डिपोर्ट हुए  नौजवानों  के  परिवारों  को  दिए जाएंगे  और खुद 12 परिवारों को 50-50  हजार रुपए  देकर  आएंगे।  उनकी घोषणा के बाद पंजाब विधानसभा का पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।
अमेरिका से 119 भारतीय और होंगे डिपोर्ट, पंजाब के सबसे अधिक युवक - 119 indians deported from america most are punjabis-mobile
विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार इसके लिए बहुत कुछ कर रही है, लेकिन हमें भी जितना हो सके उतना योगदान देना चाहिए और उन बच्चों का साथ देना चाहिए। उनके इस ऐलान के बाद पंजाब विधानसभा का पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार इसके लिए बहुत कुछ कर रही है, लेकिन हमें भी जितना हो सके उतना योगदान देना चाहिए और उन बच्चों का साथ देना चाहिए।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar सहित 20 जिलों के Improvement Trust के चेयरमैन नियुक्त, पढ़ें लिस्ट
अगला लेखPunjab में VIP नंबरों के शौकीनों को बड़ा झटका, कीमत जान उड़ेंगे होश