होम latest News Amritsar Police ने 4 किलो हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्करों को...

Amritsar Police ने 4 किलो हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

0

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो ड्रग तस्करों करणपाल सिंह और रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

 सीमा पार से तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो ड्रग तस्करों करणपाल सिंह और रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है और 4 किलो हेरोइन भी जब्त की है।
आपको बता दे कि ड्रोन के जरिए भेजी गई यह खेप फिरोजपुर सेक्टर में तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुख्यात पाकिस्तान स्थित तस्कर से जुड़ी हुई थी। वहीं गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के रहने वाले करणपाल सिंह और रंजीत सिंह के रूप में हुई है।
अमृतसर के इस्लामाबाद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस ने ड्रग कार्टेल को खत्म करने और पंजाब को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए यह जानकारी दी।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar में होने वाली पुलिस मीट के लिए Himachal Police टीम रवाना, SP संदीप धवल ने दी शुभकामनाएं
अगला लेखJalandhar Rural Police ने शुरू किया “ड्रग्स के खिलाफ युद्ध”, SSP Harkamal Preet Khakh के नेतृत्व में जिले भर में व्यापक नशा विरोधी अभियान चलाया गया