होम latest News Punjab Police को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार,...

Punjab Police को मिली बड़ी सफलता, जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 6 पिस्तौल और 10 गोला-बारूद बरामद

0

 Punjab Police को एक बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जहां उन्होंने अवैध हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि शहर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक खुफिया अभियान के जरिए अवैध हथियार तस्करी गिरोह के एक सदस्य को जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े गुरबाज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह.32 बोर की पिस्तौल और दस राउंड गोला-बारूद बरामद किए है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए हथियार मध्यप्रदेश से तस्करी करके पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने के लिए लाए गए थे। अवैध हथियारों के व्यापार में शामिल आपूर्ति-श्रृंखला और अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Google search engine


पिछला लेखTarn Taran: रात में सोते समय छत गिरने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत
अगला लेखPunjab इकाई के प्रभारी आज करेंगे Congress नेताओं के साथ बैठक