होम latest News Passport बनवाने के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जल्द लागू...

Passport बनवाने के नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव! जल्द लागू होंगे नए नियम

0

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया है।

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन किया है, जिसके तहत एक अक्टूबर, 2023 या इसके बाद जन्मे पासपोर्ट आवेदकों के लिए उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र ही जन्मतिथि का एकमात्र प्रमाण होगा।
Passport नियम 1980 में संशोधन-
अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन को प्रभावी करने के लिए एक आधिकारिक नोट जारी किया गया। आधिकारिक राजपत्र में संशोधन प्रकाशित होने के बाद नए नियम लागू हो जाएंगे।
जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार-
नए मानदंडों के तहत, जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, नगर निगम या जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के तहत सशक्त किसी अन्य प्राधिकार द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र को 1 अक्टूबर, 2023 को या इसके बाद पैदा हुए व्यक्तियों के लिए जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
वैकल्पिक दस्तावेज-
अन्य आवेदक जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में वैकल्पिक दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
Google search engine


पिछला लेखPunjab इकाई के प्रभारी आज करेंगे Congress नेताओं के साथ बैठक
अगला लेखICC Trophy; Afg vs Aus, 10th Match: बारिश की भेंट चढ़ा ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच; ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में