होम latest News Punjab University को जारी हुआ Notice, जानें क्या है मामला

Punjab University को जारी हुआ Notice, जानें क्या है मामला

0

नगर निगम ने Punjab University को नोटिस जारी किया है।

चंडीगढ़ नगर निगम ने पंजाब यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी किया है। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम सख्ती दिखा रहा है। इसी के चलते वित्त संकट से जूझ रहे चंडीगढ़ नगर निगम ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 66 करोड़ का नोटिस भेजा है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम रिवेन्यू इकट्ठा करने में जुटा हुआ है। इसके चलते यूनिवर्सिटी के पार्कों और खाली जगह पर टैक्स लगाया गया है। जानकारी मिली है कि यूनिवर्सिटी ने पिछले 20 साल से कोई टैक्स नहीं भरा है। इसके चलते नगर निगम ने टैक्स पर ब्याज लगाते हुए यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 2024 में टैक्स की कीमत 25 करोड़ थी जो अब बढ़ कर 66 करोड़ हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार टैक्स भरा जा रहा है। नगर निगम के नोटिस के बाद उन्होंने भी पत्र लिखकर पूछा है कि वह किस प्रॉपर्टी को लेकर टैक्स वसूल रहे हैं।
Google search engine


पिछला लेखWeather Update : तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड…इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
अगला लेखCIA Staff की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो अफीम व ड्रग मनी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार