होम latest News Pathankot Police की बड़ी कार्रवाई: 45 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी सहित...

Pathankot Police की बड़ी कार्रवाई: 45 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी सहित 3 लोग गिरफ्तार

0

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहें है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहें है। जिसके चलते पंजाब पुलिस भी विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।

ऐसा ही कुछ आज फिर देखने को मिला, जहां पुलिस ने अलग-अलग थानों में हेरोइन, ड्रग मनी, एक इनोवा कार और एक स्कूटर के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

Google search engine


इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग नशे का कारोबार चला रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक के पास से करीब 25 ग्राम हेरोइन और करीब 95 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित एक इनोवा कार बरामद हुई।

दूसरे के पास से 10,000 रुपये ड्रग मनी, एक एक्टिवा स्कूटर और 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Google search engine


पिछला लेखLudhiana में गाना बजाने को लेकर दो समूहों में झड़प, दो लोग घायल, हिरासत में 7 लोग
अगला लेखकहीं रंग लगाने पर पत्थरबाजी तो कहीं नमाज के दौरान हिंसा, Holi पर UP से लेकर Punjab तक के इन शहरों में बवाल