होम latest News एक दूजे के हुए Mandeep Singh और उदिता काैर, Jalandhar के Gurudwara...

एक दूजे के हुए Mandeep Singh और उदिता काैर, Jalandhar के Gurudwara Sahib में लिए फेरे

0

पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात ओलंपियन मनदीप सिंह जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले हैं।

जालंधर के हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन मनदीप सिंह और हिसार की भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर शादी के बंधन में बंध गए हैं। ओलंपियन्स ने जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सात फेरे लिए।
शादी में भारतीय हॉकी टीम के जनरल सेक्रेटरी भोला सिंह सहित पूरी टीम पहुंची। मनदीप की माता ने कहा कि आज खुशी भरा दिन है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि वह उदिता को अपनी बहू नहीं बेटी बनाकर रखेंगी।
वहीं मीडिया से बातचीत में उदिता ने कहा कि हम दोनों भारतीय टीम की ओर से खेलते हैं। 2018 में एशिया गेम्स के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और आज शादी के बंधन में बंध गए।
इस दौरान उदिता ने कहा कि भारतीय पुरुष की टीम की तरह महिला टीम हॉकी में मेडल लेकर आने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं मनदीप ने कहा कि आज खुशी का दिन है। अब दोनों भारतीय टीम के लिए बढि़या प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।
25 जनवरी 1995 को जालंधर के गांव मिट्ठापुर (हॉकी का मक्का) में जन्मे मनदीप सिंह ने जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी में युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी। मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं।
जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं।
Google search engine


पिछला लेखLondon जाने वाली Air India की सभी flights रद्द, 16 हजार घरों की बिजली गुल, जानिए क्या है वजह
अगला लेखकर्नल और बेटे के साथ मारपीट मामले में एक और FIR, जांच के लिए बनाई गई टीम