होम latest News सरकार ने शानदार उपलब्धियां हासिल की, Congress सुन नहीं सकती इसलिए किया...

सरकार ने शानदार उपलब्धियां हासिल की, Congress सुन नहीं सकती इसलिए किया वॉकआऊट : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

0

 वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को अंतिम रूप देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकार के साथ इसकी तुलना की। सदन में वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में लोगों को मुफ्त बिजली देने के वादे को याद करते हुए कहा कि सरकार बनते ही तीन महीने में यह वादा पूरा किया गया। 90 फीसदी उपभोक्ताओं का घरेलू बिजली जीरो आ रहा है।
यही नहीं गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट सरकार ने मात्र 1080 करोड़ में अधिग्रहित किया जिसकी कीमत 6000 करोड़ थी। इससे यह साफ हुआ कि यह सरकारी संपत्ति है, जो इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के वॉक-आऊट की आलोचना की तथा कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा छोड़े गए 9000 करोड़ रुपए के सबसिडी बकाए को चुकाने में वर्तमान सरकार की सफलता का सामना करने में वह असमर्थता थे, इस लिए सदन से चले गए।
राज्य में स्वास्थ्य क्रांति लाने के आम आदमी पार्टी के वादे का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि असंख्य नागरिकों को मुफ्त उपचार, परीक्षण और दवाएं प्रदान की गई तथा इसकी तुलना कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा पदों पर पर्याप्त भर्ती करने में विफलता से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान 547 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें से केवल 43 लोगों की भर्ती की गई। शिक्षा क्षेत्र में वित्त मंत्री चीमा ने आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बजट में 57 प्रतिशत की वृद्धि पर प्रकाश डाला।
Google search engine


पिछला लेखपादरी Bajinder Singh के वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, क्या बोले चर्च के कर्मचारी
अगला लेखT20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड, फिनिशर की भूमिका निभाना पसंद करते है Ashutosh Sharma