होम latest News ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के अभियान के तहत अब तक हैरोइन, अफीम, गांजा...

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के अभियान के तहत अब तक हैरोइन, अफीम, गांजा समेत करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त

0

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ की सफलता के बारे में बताया और 24 मार्च तक हुई पुलिस

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ की सफलता के बारे में बताया और 24 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह और तरूणप्रीत सिंह सौंध के साथ इस मुहिम से संबंधित पंजाब भवन चंडीगढ़ में एक प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित किया।
अमन अरोड़ा ने बताया कि ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक हैं और पूरे पंजाब में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। लोग भी इस मुहिम के लिए पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं और खुलकर सरकार एवं स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस द्वारा यह अभियान बेहद कुशलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
अब तक हैरोइन, अफीम गांजा चरस समेत करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और उससे संबंधित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भारी मात्र में नगद भी बरामद हुए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 2248 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 3957 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत करीब 7.65 लाख नशीली दवाओं की गोलियां, 1.25 किलो आइस, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीली पाउडर और 300 से ज्यादा इंजेक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े 44 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 49 लोग घायल हुए हैं।
Google search engine


पिछला लेखSai Sudarshan और Butler की मेहनत बेकार; पंजाब किंग्स ने गुजरात को उनके घर में दी मात
अगला लेखMadhuri Dixit Fashion: लाल साड़ी में बिखेरा जलवा…फैंस ने की तारीफें