होम latest News केंद्र सरकार स्व. प्रकाश सिंह बादल की याद में स्थापित करेगी ‘Skill...

केंद्र सरकार स्व. प्रकाश सिंह बादल की याद में स्थापित करेगी ‘Skill India Center’

0

गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई।

 गांव बादल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाश सिंह दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सिंह साहिब जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, सिंह साहिब ज्ञानी टेक सिंह धनौला, संत महापुरख, सभी धार्मिक हस्तियां, राजनीतिक हस्तियां, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी व समस्त समुदाय ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव बादल में सरदार प्रकाश सिंह बादल स्किल इंडिया सैंटर की स्थापना की घोषणा की। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा प्रस्तावित यह केंद्र स्किल इंडिया मिशन के तहत काम करेगा और इसका लक्ष्य 7 प्रमुख क्षेत्रों- स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, व्यापार कार्यक्रम, कृषि-तकनीक, सूचना-तकनीक, ऑटोमोबाइल और खेल- में सालाना 2,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित करना है।
इसके विकास के लिए गांव में मौजूदा बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया जाएगा। केंद्र का उद्घाटन 2 महीने के भीतर होने की उम्मीद है। भविष्य में इसे विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान में अपग्रेड करने की योजना है। एनएसडीसी और स्किल इंडिया इंटरनैशनल मिशन के सलाहकार डा. संदीप सिंह कौरा, जो इस परियोजना की देखरेख करेंगे, ने कहा कि कौशल विकास बादल साहब के दिल के करीब था। मैं सुखबीर बादल से इस विजन को आगे बढ़ाने और केंद्र को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में काम करने का आग्रह करता हूं।
सुखबीर बादल ने कहा कि उनके पिता ने कभी धर्म आधारित राजनीति नहीं की और वे जनता के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रकाश सिंह बादल से सीखने की अपील की। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल ने अपने चाचा को अमर कहा और सांप्रदायिक सद्भाव और गरीबों के उत्थान के लिए उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पंजाब और सिख समुदाय के लिए स्व. बादल के योगदान पर जोर दिया।
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और शिअद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बल¨वदर सिंह भूंदड़ ने पंथ के प्रति बादल की सेवाओं की प्रशंसा की। शिअद नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी का विरोध करने सहित उनके आध्यात्मिक अनुशासन और नैतिक रुख की प्रशंसा की। वरिष्ठ शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार बाबा टेक सिंह, सांसद हरसिमरत कौर बादल और कई पूर्व मंत्री इस अवसर पर मौजूद थे।
Google search engine


पिछला लेखPahalgam आतंकी हमले के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर पड़ा असर, तीर्थयात्रियों की संख्या में आई कमी
अगला लेखPunjab में लोगों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, Goindwal Thermal Plant में बिजली उत्पादन शुरू