होम latest News Punjab Kings के खिलाफ Ajinkya Rahane के पास धमाल मचाने का मौका,...

Punjab Kings के खिलाफ Ajinkya Rahane के पास धमाल मचाने का मौका, छोड़ देंगे Chris Gayle और Robin Uthappa को पीछे

0

IPL 2025 के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

IPL 2025 के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम इस मैच में अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी। IPL के 18वें सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 में जीत हासिल की है। पिछले दो मैचों में भी कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम की नजरें पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर हार का सिलसिला तोड़ने पर होंगी। इस मुकाबले में सभी की निगाहें कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होंगी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

गेल और उथप्पा को पीछे छोड़ सकते हैं रहाणे

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रहाणे ने अब तक IPL में 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बनाए हैं। अगर वह आज के मैच में 83 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए IPL में 5000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक IPL में सिर्फ 8 बल्लेबाज ही 5000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल शामिल हैं। रहाणे 5000 रन बनाते ही IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 8396
  • रोहित शर्मा- 6856
  • शिखर धवन- 6769
  • डेविड वॉर्नर- 6565
  • सुरेश रैना- 5528
  • महेंद्र सिंह धोनी- 5383
  • एबी डिविलियर्स- 5162
  • केएल राहुल- 5006
  • क्रिस गेल- 4965
  • रॉबिन उथप्पा- 4952
  • अजिंक्य रहाणे- 4913
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में IPL में 500 चौके लगाने का कमाल किया है। वह IPL में अब तक 2 शतक और 33 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 118 छक्के भी जड़े हैं। इस सीजन में रहाणे के पास एक और बड़ा मौका है। अगर वह 7 और मैच खेलते हैं, तो IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो रहाणे यह उपलब्धि हासिल कर IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन सकते हैं।
Google search engine


पिछला लेखPunjab में लोगों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, Goindwal Thermal Plant में बिजली उत्पादन शुरू
अगला लेखCI Amritsar की बड़ी कार्रवाई: 3 किलो हेरोइन सहित 1 ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार