होम latest News हमें बल्लेबाजों से थोड़ी और उम्मीद थी, हमें कुछ कैच भी पकड़ने...

हमें बल्लेबाजों से थोड़ी और उम्मीद थी, हमें कुछ कैच भी पकड़ने चाहिए थे : MS Dhoni

0

 CSKके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब किंग्स  से पांच विकेट से हार के बाद कहा कि उनकी टीम का 190 का स्कोर ‘औसत से थोड़ा कम’ था।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से पांच विकेट से हार के बाद कहा कि उनकी टीम का 190 का स्कोर ‘औसत से थोड़ा कम’ था। इसके अलावा उनकी टीम को कुछ कैच भी पकड़ने चाहिए थे। 10 में से आठ मैच हारने के बाद सीएसके आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।
धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि बल्लेबाजी में यह पहली बार है कि हमने बोर्ड पर इतने रन लगाए हैं, लेकिन क्या यह औसत स्कोर था? मुझे लगता है कि यह थोड़ा कम था। हमने बल्लेबाजों से कुछ अधिक की उम्मीद की थी और हम कुछ अधिक रन बना सकते थे। डेवाल्ड ब्रेविस और सैम कुरेन के बीच साझेदारी उत्कृष्ट थी। मुझे लगता है कि हमें कुछ कैच लेने चाहिए थे क्योंकि इससे विकेट लेने में मदद मिलती है और आप विपक्षी टीम की गति को धीमा कर सकते हैं।’
एक समय सीएसके 200 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन कुरेन और ब्रेविस के बीच 50 गेंदों पर 78 रनों की साझेदारी ने मध्य ओवरों में रन रेट को 10 से ऊपर पहुंचा दिया। तब टीम का स्कोर 14 ओवर के बाद 3 विकेट पर 126 रन था। हालांकि, अगले ओवर में ब्रेविस जल्दी आउट हो गए और जब 18वें ओवर में कुरेन (47 गेंदों पर 88 रन) आउट हुए, तो सीएसके शेष 14 गेंदों पर केवल 18 रन ही बना सकी। सीएसके पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर में 190 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित कुल चार विकेट लिए।
टीम अंतिम 18 रनों में छह विकेट खोकर 172/4 से 190 पर आ गयी। धोनी ने कहा कि चहल को तीन विकेट देना और पूरी पारी नहीं खेल पाना भी बड़ा अंतर पैदा करता है। उन्होंने कहा, “यह मत भूलिए कि यह उच्च स्कोर वाला मैच था लेकिन हम अंतिम चार गेंदें नहीं फेंक सके और हमने पहले ओवरों में ही चार बल्लेबाज खो दिए।” ऐसे करीबी मैचों में सात-आठ गेंदें भी काफी मायने रखती हैं।’
इस सीजन में सीएसके की कमजोर बल्लेबाजी एक पैटर्न रही है। उनका रन रेट (8.23) टूर्नामेंट में सबसे खराब है। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया और वरिष्ठ खिलाड़ियों की जगह शेख राशिद (20) और आयुष महात्रे (17) जैसे युवाओं को शामिल किया और सत्र के बीच में ही उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए। शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और राहुल त्रिपाठी जैसे कुछ बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिससे टीम को शुरुआत से ही नुकसान उठाना पड़ा।
हालांकि, धोनी इस बात से खुश हैं कि करण ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। ‘हर बार जब वह मैदान पर आता है, तो वह कुछ न कुछ योगदान देना चाहता है – चाहे बल्ले से हो या गेंद से। अब तक, दुर्भाग्य से, जब भी उन्हें मौका मिला, विकेट थोड़ा धीमा था और उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन मुझे लगता है कि आज का विकेट इस सत्र में चेन्नई का सर्वश्रेष्ठ विकेट था। विकेट बहुत अच्छा था और इसलिए मुझे लगा कि हमें 15 रन और बनाने चाहिए थे।
Google search engine


पिछला लेखCIA की बड़ी कार्रवाई: 5 Kg हेरोइन सहित 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
अगला लेखजालंधर Railway Station पर पहुंची GRP व RPF की टीम, यात्रियों में मचा हड़कंप