होम latest News Amritsar Police की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार और नकली नगदी सहित...

Amritsar Police की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार और नकली नगदी सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

0

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों, नकली नगदी के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई कर रही है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों, नकली नगदी के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस, ₹2 लाख की नकली मुद्रा, 02 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें और 05 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सतिंदर सिंह (आईपीएस), डीआईजी बॉर्डर रेंज और मनिंदर सिंह (आईपीएस), एसएसपी अमृतसर ग्रामीण के निर्देशों पर की गई। पूरी टीम का नेतृत्व एसपी (जांच) आदित्य वारियर और डीएसपी (डी) मनिंदरपाल सिंह ने किया।
-आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ लोपोके थाना में एफआईआर नंबर 76, दिनांक 01-05-2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2), 29 बीएनएस, 25/54/59 आर्म्स एक्ट और धारा 181 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और उनके संभावित सहयोगियों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी इस गिरोह से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Google search engine


पिछला लेखपूर्व महिला कांस्टेबल Amandeep Kaur को ड्रग केस में मिली जमानत, 29 दिन बाद बठिंडा जेल से हुई रिहा
अगला लेखPunjab: Civil Hospital में दो पक्षों बीच हुई हिंसक झड़प, मचा हड़कंप