होम latest News पहलगाम हमला:- ‘इस बार फैसला अंतिम होगा’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को...

पहलगाम हमला:- ‘इस बार फैसला अंतिम होगा’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी

0

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दे दी है।

 पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों के सफाए के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दे दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को बताया है कि पहलगाम आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और उनके आकाओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति से मुलाकात की
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति लोरेंजो और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।

आतंकवादियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सीमा पार आतंकवादियों के खिलाफ हमारी लड़ाई में अंगोला के समर्थन के लिए उसे धन्यवाद देते हैं।
Google search engine


पिछला लेखपानी के लिए Punjab में लोगों की हत्या हो जाती है… Jalandhar में बोले सीएम भगवंत मान
अगला लेखवक्फ संशोधन कानून पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई आज, जानें केंद्र के हलफनामे में क्या था?