होम latest News हरियाणा को समय रहते अधिक पानी के इस्तेमाल के बारे में बता...

हरियाणा को समय रहते अधिक पानी के इस्तेमाल के बारे में बता दिया गया था: Bhagwant Maan

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हरियाणा को समय रहते चेता दिया गया था कि वह अधिक पानी का इस्तेमाल कर रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हरियाणा को समय रहते चेता दिया गया था कि वह अधिक पानी का इस्तेमाल कर रहा है और उसे आवंटित पानी का कोटा खत्म हो जाएगा। मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) को ‘सफेद हाथी’ करार देते हुए इसके पुनर्गठन की भी मांग की।
मुख्यमंत्री पंजाब विधानसभा के एक विशेष सत्र के दौरान नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर अपनी सरकार के एक प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद जल बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस विवाद के उठने के बाद कहना पड़ा कि वह हरियाणा के ‘पानी के समुचित बंटवारे के अधिकार’ की रक्षा करेगी।
Google search engine


पिछला लेखAmritsar Police और केंद्रीय एजेंसियों का संयुक्त अभियान, SBS Amritsar के पास जंगलों में मिले घातक हथियार
अगला लेखसड़क हादसे में घायल लोगों का अब मिलेगी फ्री इलाज, सरकार ने जारी की Notification