होम latest News Amritsar Police पर 2.66 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Amritsar Police पर 2.66 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0

डीआरआई अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया।

डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) अमृतसर की क्षेत्रीय इकाई ने श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा तस्करी का प्रयास नाकाम कर दिया। दुबई जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में सवार होने से पहले एक संदिग्ध यात्री को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामद की गई।
जांच के दौरान हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच अधिकारियों ने बताया कि जब यात्री की तलाशी ली गई, तो उसके चेक-इन बैग में कपड़ों की परतों के बीच 11 अलग-अलग देशों की करेंसी छिपाकर रखी गई थी। इन करेंसियों की कुल भारतीय मूल्यांकन में कीमत लगभग 2.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यात्री से मौके पर ही पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि वह पैसों के लालच में तस्करी में शामिल हुआ।
मौके पर एक आरोपी गिरफ्तार
डीआरआई ने तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) और कस्टम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-से अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क सक्रिय हैं और इसका संबंध किन अन्य व्यक्तियों से हो सकता है।
Google search engine


पिछला लेखPunjab में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, BDPO कार्यालय का अधीक्षक गिरफ्तार
अगला लेखAmritsar Police और केंद्रीय एजेंसियों का संयुक्त अभियान, SBS Amritsar के पास जंगलों में मिले घातक हथियार