होम latest News Jammu Kashmir Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी… एक आतंकी...

Jammu Kashmir Encounter : सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी… एक आतंकी ढेर, 2 और घेरे गए

0

घाटी में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सख्त रुख जारी है।

Jammu Kashmir Encounter : घाटी में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सख्त रुख जारी है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

त्राल के नादेर गांव में चल रहा ऑपरेशन

मुठभेड़ पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र के नादेर गांव में हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य आतंकियों को घेर लिया गया है। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर सतर्कता से कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस ने दी आधिकारिक जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल अपनी कार्रवाई में लगे हुए हैं। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

पिछला लेखPunjab Border पर BSF की बड़ी कार्रवाई: पिस्तौल, ड्रोन और हेरोइन किया बरामद
अगला लेखकर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज