होम latest News Thar Wali ‘इंस्टा क्वीन’ अमनदीप पहुंची अस्पताल, उठा पथरी का दर्द; एम्स...

Thar Wali ‘इंस्टा क्वीन’ अमनदीप पहुंची अस्पताल, उठा पथरी का दर्द; एम्स रैफर

0

गिरफ्तार बर्खास्त महिला पुलिस कर्मी और इंस्टा क्वीन के नाम से मशहूर अमनदीप कौर को दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आय से अधिक संपति मामले में गिरफ्तार बर्खास्त महिला पुलिस कर्मी और इंस्टा क्वीन के नाम से मशहूर अमनदीप कौर को दर्द की शिकायत पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल की डाक्टर सोफिया गर्ग ने बताया कि जब अमनदीप की जांच की गई तो पता चला कि उसके गुर्दे के नीचे वाली नली में पथरी है।
इसी बीच, बुधवार को जांच अधिकारी डीएसपी कुलवंत सिंह ने अमनदीप कौर का पुलिस रिमांड समाप्त करने और उसके स्वास्थ्य को देखते हुए न्यायिक हिरासत प्रदान करने की मांग करते हुए अर्जी दायर की। मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत ने अर्जी को स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत में उपचार प्रदान करने की इजाजत दी तो अमनदीप कौर को उपचार के लिए बठिंडा एम्स भेज दिया गया। वहीं विजीलैंस द्वारा अमनदीप कौर के घर में सर्च की गई। इस दौरान घर में पड़े पूरे सामान की असैस्मैंट भी करवाई गई। इसकी पुष्टि विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने की है।
आपको बता दे, अमनदीप कौर पर नशे के कारोबार में शामिल होने का भी आरोप है। 2 अप्रैल 2023 को पंजाब पुलिस ने उसे 17 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अमनदीप कौर पर यह भी आरोप है कि वह वर्दी के आड़ में नशे के कारोबार में लिप्त थी, और इस कारण वह एक बार फिर से पुलिस के निशाने पर आ गई। पंजाब पुलिस की विजिलेंस टीम ने एक बार फिर से बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर पर कार्रवाई करते हुए उसकी आय से अधिक संपत्ति को जब्त कर लिया है। विजिलेंस टीम ने अमनदीप कौर की कुल संपत्ति का मूल्य ₹1.35 करोड़ से अधिक आंका है।
Google search engine


पिछला लेखWeather Update : कहीं झुलसाती गर्मी, तो कहीं बारिश की फुहारें… IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
अगला लेखPunjab में आज नहीं होगा Blackout … बदला गया Mock drill का समय, जानें पूरी जानकारी