होम latest News MLA Raman Arora के बाद Jalandhar के कई Jewellers भी निशाने...

MLA Raman Arora के बाद Jalandhar के कई Jewellers भी निशाने पर

0

भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के करीबी कई ज्वैलर्स शक के घेरे में आ सकते हैं।

भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के करीबी कई ज्वैलर्स शक के घेरे में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो चोरी या फिर लूट के गहने अगर रमन अरोड़ा के करीबी ज्वैलर्स से बरामद होते थे तो वह उनकी थानों में पैसों की सैटिंग तो करवा ही देता था और सोना भी वापस दिला देता था। इसकी एवज में अरोड़ा खुद की लाखों की फीस वसूलना नहीं भूलते थे। यही कारण था कि वह ज्वैलर्स चोरी और लूट के गहने बिना किसी डर के सस्ते धाम पर खरीद लेते थे। यह भी चर्चा है कि काले धन से करोड़ों का सोना भी खरीदा गया, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वहीं बता दें कि विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी जगतप्रीत सिंह द्वारा आज विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस को मिली जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं। जिसके बारे विजीलैंस जांच को पुख्ता कर रही है। जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही भी करवाई गई है। हालांकि कुछ प्रॉपर्टियों के बारे विजीलैंस द्वारा जांच पुख्ता हो चुकी है, कि विधायक द्वारा जिन अलग अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं। उक्त लोगों का विधायक रमन अरोड़ा का कनैक्शन विजीलैंस को मिल चुका है। जिसको लेकर विजीलैंस ने अब आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Google search engine


पिछला लेख‘Operation Shield’ के तहत आज की जाएगी मॉक ड्रिल, पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होगी आयोजित
अगला लेखMLA Raman Arora की मोहाली में खरीदी Properties को लेकर जांच तेज