भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पंजाब के मौसम के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पंजाब के मौसम के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे 7 जिलों में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल राज्य में हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद अधिकतम तापमान में औसतन 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से कम है।
जहां राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 के पार चला गया था, वहीं अब तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से नीचे चला गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समराला में दर्ज किया गया।
31 मई को चेतावनी में कुछ राहत मिली है। हिमाचल की सीमा से सटे इलाकों जैसे गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, अमृतसर, रूपनगर और मोहाली में हल्की गतिविधि की संभावना है। जिसका असर 3 जून तक राज्य के कुछ जिलों में देखने को मिलेगा।
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान:
लुधियाना: 37.7°C (3.7°C की गिरावट)
अमृतसर: 37.2°C (4.2°C की गिरावट)
बठिंडा: 39.6°C (2.9°C की गिरावट)
होशियारपुर: 37.1°C (2.1°C की गिरावट)
संगरूर: 35.9°C (6.5°C की गिरावट)
जालंधर: 37.1°C (1.8°C की गिरावट)