होम latest News 2012 बैच की PCS अधिकारी Amninder Kaur ने संभाला एडीसी (जी) का...

2012 बैच की PCS अधिकारी Amninder Kaur ने संभाला एडीसी (जी) का कार्यभार

0

2012 बैच की पीसीएस अधिकारी अमनिंदर कौर ने सोमवार को बतौर एडीसी (जी) अपना कार्यभार संभाल लिया।

 2012 बैच की पीसीएस अधिकारी अमनिंदर कौर ने सोमवार को बतौर एडीसी (जी) अपना कार्यभार संभाल लिया। हाल ही में हुए तबादलों के मद्देज़नर बतौर डायरैक्टर स्टेट काऊंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, पंजाब एवं सैक्रेटरी एजुकेशन बोर्ड के पद तैनात रहीं पीसीएस अधिकारी ने जालंधर में अपना चार्ज संभालते ही सबसे पहले अपने दफ्तर के स्टाफ के साथ मुलाकात की और कामकाज को लेकर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीसी दफ्तर की अलग-अलग ब्रांचों के प्रमुखों व स्टाफ के साथ मुलाकात करके उनके काम को लेकर जानकारी प्राप्त की। यहां बताने लायक है कि मूल रूप से मुक्सर के साथ संबंध रखने वाली अमनिंदर कौर की जालंधर में यह पहली पोस्टिंग है।
इससे पहले वह एडीसी तरनतारन, एडीसी मोहाली, एसडीएम खरड़ के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक साल तक वह गमाडा में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। दैनिक सवेरा से विशेष बातचीत में अमनिंदर कौर ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी अपने दफ्तर की पैंडैंसी को खत्म करना। चाहे वह रूटीन दफ्तर का काम हो या फिर अदालत से संबंधित कोई काम हो। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी वह तैनात रही हैं, उनके बारे में सब लोग भलीभांति जानते हैं कि मैं किसी भी सूरत में पैंडैंसी को बर्दाश्त नहीं करती इसलिए यह मेरी सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी मगर इसके साथ ही आम जनता के काम को पहल के आधार पर निपटाने पर भी जोर दिया जाएगा।
Google search engine


पिछला लेखIPL Final: आज IPL ट्रॉफी का 18 साल का सूखा होगा ख़त्म; RCB और Punjab Kings में होगा फाइनल मुक़ाबला
अगला लेखविधायक Raman Arora को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा