होम latest News विधायक Raman Arora को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में...

विधायक Raman Arora को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

0

 रमन अरोड़ा को 4 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया गया।

विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में विजीलैंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा को 4 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा से अदालत में पेश किया गया। सीजेएम सुशील बोध की अदालत ने विधायक रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एटीपी सुखदेव सिंह व नगर निगम इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर को भी अदालत जेल भेज चुकी है। विजीलैंस टीम ने 4 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत से दोबारा पुलिस रिमांड की गुजारिश ही नहीं की। इसके चलते अदालत ने रमन अरोड़ा को बिना किसी बहस के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी कर दिया। इससे अब विधायक रमन अरोड़ा भी अपनी जमानत याचिका अदालत में लगा सकते हैं। अगली सुनवाई 16 जून को होगी।
Google search engine


पिछला लेख2012 बैच की PCS अधिकारी Amninder Kaur ने संभाला एडीसी (जी) का कार्यभार
अगला लेखPunjab Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, तरनतारन से गगनदीप सिंह गिरफ्तार