कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के बाद पंजाब में मामला गर्मा गया है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या के बाद पंजाब में मामला गर्मा गया है। अब इस मामले पाकिस्तानी डोन शहजाद भट्टी अमृतपाल महिरो के हक में उतरा है। उसका कहना है कि महिरो पंजाब में बहुत बढ़िया काम कर रहा है, उसे जब भी कोई जरूरत हो तो सीधा मुझे मैसेज करें।
वीडियो शेयर कर शहजाद ने कहा कि सिर्फ लड़कियों पर ही नहीं बल्कि सभी लड़कों पर भी नकेल कसने की जरूरत है। उनका कहना है कि पंजाब में जो लोग गलत काम कर रहे हैं, उन्हें हटाना बहुत जरूरी हो गया है।
इधर, दूसरी तरफ निहंग हरजीत रसूलपुर ने अमृतपाल महिरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमृतपाल महिरों किसी को धमकी देता है, तो वह उनसे (हरजीत रसूलपुर) संपर्क कर सकता है। हरजीत रसूलपुर ने कहा कि अमृतपाल महिरों पंजाब के बच्चों और पंजाब की बेटियों को धमका रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु का सिख किसी को बुरा नहीं बोल सकता। ऐसे लोग सिखों और उनके पवित्र वस्त्रों (बाणे) को बदनाम कर रहे हैं।