होम latest News Jalandhar: Civil Hospital के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजीटिव

Jalandhar: Civil Hospital के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजीटिव

0

जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या अब दो अंकों में पहुंच गई है।

जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या अब दो अंकों में पहुंच गई है। जालंधर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें सिविल अस्पताल का एक एनैस्थैटिक डाक्टर भी शामिल है। हालांकि, उनके अलावा मंगलवार को दो और मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। सिविल अस्पताल के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अब कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव डाक्टरों की संख्या चार तक पहुंच गई है। मंगलवार को रिपोर्ट हुए तीन नए केसों के साथ जिले में कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। सिविल अस्पताल के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव निकलने के बाद वह होम आइसोलेशन पर चले गए हैं। इससे पहले सिविल अस्पताल के तीन अन्य डाक्टर भी होम आइसोलेशन पर हैं। सिविल सजर्न डा. गुरमीत लाल का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट जे.एन-1 इतना ज्यादा खतरनाक नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी भी उतनी ही ज्यादा लाजमी हैं।
Google search engine


पिछला लेखPunjab Weather Update: राज्य के इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
अगला लेखDonald Trump आएंगे भारत, PM Modi के न्योते को किया स्वीकार