होम latest News Punjab Weather Update: राज्य के इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी,...

Punjab Weather Update: राज्य के इन 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

0

पंजाब में मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य में मानसून की सक्रियता एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
-प्रदेश भर में दिखा मौसमी बदलाव
बीते दो दिनों में प्रदेश भर में हुए मौसमी बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री कम है। फरीदकोट में अभी भी सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य जिलों में तापमान और बारिश का असर अधिक महसूस किया गया।
-7 जिलों में येलो अलर्ट
बारिश के आंकड़ों की बात करें तो लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी और मोहाली में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 17 से 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और आंधी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है, लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं चलेगी। इसके बाद तापमान में एक बार फिर 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
-मौसम विभाग ने जनता से की अपील
वह येलो अलर्ट को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानियां बरतें, खासकर खुले स्थानों पर गतिविधियों के दौरान। किसान वर्ग को भी सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
Google search engine


पिछला लेखCreta Car में सवार गैंगस्टरों ने सड़क पर मचाया आतंक, पुलिस पर की फायरिंग
अगला लेखJalandhar: Civil Hospital के एनैस्थैटिक डाक्टर की कोरोना रिपोर्ट भी आई पॉजीटिव