होम latest News ईरान ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, ऑपरेशन सिंधु के तहत 1,000...

ईरान ने भारत के लिए खोला एयरस्पेस, ऑपरेशन सिंधु के तहत 1,000 भारतीय छात्रों की होगी घर वापसी

0

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है।

 ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। ईरान सरकार ने खास तौर पर भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है ताकि वहां फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी हो सके। भारत सरकार ने इन छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन सिंधु’ नाम से एक आपातकालीन निकासी अभियान शुरू किया है। इसके तहत अगले दो दिनों में कम से कम 1,000 भारतीय छात्र भारत लौट आएंगे।
कब आएंगी फ्लाइट्स?
पहली उड़ान शुक्रवार रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दूसरी और तीसरी उड़ान शनिवार को होंगी, एक सुबह और दूसरी शाम के समय दिल्ली आएगी।
क्यों बंद था ईरान का हवाई क्षेत्र?
बीते दिनों ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरानी हवाई क्षेत्र को अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया था। मिसाइल हमलों और ड्रोन हमलों के चलते सुरक्षा खतरे बने हुए थे। ऐसे माहौल में ईरान ने केवल भारत के लिए विशेष अनुमति दी है ताकि भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा सके।
क्या है ऑपरेशन सिंधु?
ऑपरेशन सिंधु भारत सरकार की ओर से चलाया गया एक विशेष बचाव अभियान है, जिसका मकसद युद्ध या संकटग्रस्त देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाना है।
कहां फंसे हैं छात्र?
ये सभी छात्र ईरान के विभिन्न शहरों में थे, जहां वे पढ़ाई या अन्य कामों के लिए गए थे। युद्ध जैसे हालात के चलते वे वहां फंस गए थे और अब उनकी वापसी संभव हो रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह एक मानवीय मिशन है और छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए भारतीय दूतावास और एयरलाइंस मिलकर काम कर रहे हैं।
Google search engine


पिछला लेखIND vs ENG 1st Test : इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया
अगला लेखJalandhar में सड़क हादसा: टिप्पर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक की हालत गंभीर