होम latest News England की धरती पर Yashasvi और Gill ने रचा इतिहास, पहले दिन...

England की धरती पर Yashasvi और Gill ने रचा इतिहास, पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े शतक

0

भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। ये पहली बार है जब इंग्लैंड की धरती पर किसी टेस्ट मैच के पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक जड़ा हो।
विदेशी जमीन पर तीसरी बार दो भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन लगाए शतक
भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ तीसरी बार हुआ है जब किसी विदेशी जमीन पर टेस्ट के पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।
इससे पहले:  2001, ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका) – सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग
 2017, गॉल (श्रीलंका) – शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा
 अब 2025 में हेडिंग्ले में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन भारत का दमदार प्रदर्शन
मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो टीम इंडिया के बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के आगे गलत साबित हुआ।
शानदार ओपनिंग:
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।
केएल राहुल ने 78 गेंदों में 42 रन बनाए और आउट हो गए।
डेब्यू में साई सुदर्शन हुए फ्लॉप
राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर आए साई सुदर्शन अपने डेब्यू मैच में 4 गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए।
जायसवाल और गिल की शतकीय पारियाँ
बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने 159 गेंदों में 101 रन बनाए। शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में शानदार 127 रन बनाकर नाबाद हैं।
ऋषभ पंत का योगदान
वहीं नंबर 5 पर उतरे ऋषभ पंत ने गिल का अच्छा साथ दिया और दोनों के बीच अब तक 138 रनों की साझेदारी हो चुकी है। पंत 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
बड़ा स्कोर खड़ा करने की ओर टीम इंडिया
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। गिल और पंत की जोड़ी फिलहाल मैदान पर टिके हुए हैं और टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर रही है। बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन ने पहले ही दिन भारत को मैच में बढ़त दिला दी है।
Google search engine


पिछला लेखAction of Powercom; 20 दिन में 109 बिजली कनेक्शन काटे, 10.5 लाख रुपए से ज्यादा का था बकाया
अगला लेखNeeraj Chopra ने अपने नाम दर्ज की एक और उपलब्धि, जीता डायमंड लीग खिताब