संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
पंजाब की राजनीति में एक बार फिर ‘झाड़ू’ ने अपना जादू दिखाया है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
AAP के संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत हासिल करके लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP का परचम लहरा दिया। यह जीत न केवल पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि आने वाले निकाय चुनावों के लिए भी एक मजबूत संकेत मानी जा रही है।
लुधियाना वेस्ट के 14वें राउंड में वोटिंग्स की गिनती खत्म ही गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 35,179 वोट हासिल किए । वहीं, कांग्रेस के भारत भूषण आशु ने 24,542 हासिल किए। भाजपा के जीवन गुप्ता 20,323 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
CM भगवंत मान ने दी बधाई
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि, आम आदमी पार्टी की बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है।
हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं।
हम उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बधाई। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले पूरे नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को भी बधाई।
संजीव अरोड़ा (AAP) : 35,179
भारत भूषण आशु (INC): 24,542
जीवन गुप्ता (BJP): 20323
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 8203