होम latest News आप का सपना है ‘रंगला पंजाब का’ जोश है ‘नशामुक्त पंजाब का’...

आप का सपना है ‘रंगला पंजाब का’ जोश है ‘नशामुक्त पंजाब का’ : Manish Sisodia

0

राष्ट्रीय सचिव व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री कुलदीप धालीवाल अरैी पार्टी के विधायक गुरदासपुर के नए बनाए जिला प्रधान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री कुलदीप धालीवाल अरैी पार्टी के विधायक गुरदासपुर के नए बनाए जिला प्रधान जोबन रंधावा की ताजपोशी के कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। तभी से आम आदमी पार्टी लोगों के लिए काम के रही है। पंजाब सरकार लोगों के लिए काम कर रही है, चाहे वह बिजली के बिल माफ करने की सुविधा हो, युवाओं को सरकारी नौकरियां लगवाना हो, गांव स्तर तक पानी सहित अन्य सुविधाओं को पहुंचाना हो।
आप का सपना है ‘रंगला पंजाब का’
लोग सरकार के काम से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि अरविंड केजरीवाल और भगवंत सिंह मान का सपना है ‘रंगला पंजाब का’। जोश है ‘नशामुक्त पंजाब का’। मीटिंग में पार्टी के कार्यकारी प्रधान व विधायक शैरी कलसी ने भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है कि पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान जोबन रंधावा की ताजपोशी पर पार्टी के बड़े नेता बटाला पहुंचे हैं। कलसी ने कहा कि यह सबके सामने है कि एक आम परिवार से आए युवक को पार्टी ने इतना बड़ा सम्मान दिया है। पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है सबको एकसाथ देख कर। लेकिन, इसको बरकरार रखना बहुत जरूरी है।
माझा वाले थोड़ा लेट स्टार्ट होते हैं
2014 से 2017 तक मालवा बहुत ही शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। लेकिन, मैं माझा वालों को अच्छी तरह से जानता हूं, यह थोड़ा लेट स्टार्ट होते हैं, लेकिन जब यह स्टार्ट होते हैं तो फिर किसी से रोके नहीं रु कते हैं। इसलिए आस की जाती है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में माझा के लोग 25 सीटों में से 25 सीटें जीतकर आप की झोली में डालेंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि 2022 के चुनावों में पंजाब के लोगों ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को नकार कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान किया है, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब पंजाब में अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है।
Google search engine


पिछला लेखHimachal Pradesh में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी’, चार जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
अगला लेख‘AAP सरकार आतंकियों के पैसे से बनी सरकार है’, पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बड़ा बयान