होम latest News पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर हुई सरेआम फायरिंग, हालत नाजुक –...

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर हुई सरेआम फायरिंग, हालत नाजुक – परिवार ने जताई चिंता, पुलिस कर रही जांच

0

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा तानिया एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं।

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा तानिया एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि शुक्रवार दोपहर, यानी 4 जुलाई, को उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर पंजाब के मोगा जिले के कोट इसे खां में उनके क्लिनिक हरबंस नर्सिंग होम में सरेआम गोलीबारी की गई। इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वे इस समय निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
हमलावर बने मरीज, दो गोलियां मारीं
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्लिनिक पहुंचे और मरीज बनने का नाटक करते हुए अंदर घुस आए। मरीजों की जांच कर रहे डॉ. कंबोज को नजदीक से दो गोलियां मारी गईं। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए।
मोगा के पुलिस अधीक्षक ने बताया, “हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। यह कोई आकस्मिक वारदात नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित हमला था।” पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि डॉ. कंबोज को पिछले कुछ समय से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन उन्होंने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।
फोरेंसिक टीम और CCTV फुटेज से जांच
हमले के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लिनिक और आसपास के इलाके को सील कर दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस जबरन वसूली या निजी दुश्मनी जैसे एंगल से मामले की जांच कर रही है।
तानिया की भावुक पोस्ट “कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें”
फिल्मी पर्दे पर सादगी और गहराई से भरी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री तानिया ने इस घटना के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा: “तानिया और उनके परिवार की ओर से, हम यह साझा करना चाहते हैं कि यह समय हमारे लिए अत्यंत कठिन और भावनात्मक है। हम मीडिया और आमजन से अनुरोध करते हैं कि कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें इस परिस्थिति से उबरने का समय दें। कृपया स्थिति को लेकर अफवाहें न फैलाएं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
कौन हैं तानिया?
तानिया पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने ‘सूफना’, ‘बाजरे दा सिट्टा’, ‘रब्ब दा रेडियो 2’, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘ओए मखना’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं, लेकिन उनका जन्म 6 मई 1993 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। ‘सूफना’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
Google search engine


पिछला लेखतख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों ने सुखबीर सिंह बादल को तनखैया किया घोषित
अगला लेखPunjab Weather : मानसून को लेकर नया अपडेट… IMD ने किया कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट