होम latest News कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस Jalandhar ने चलाया...

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस Jalandhar ने चलाया सिटी सीलिंग अभियान

0

अमन-कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विशेष सिटी सीलिंग अभियान चलाया गया

अमन-कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विशेष सिटी सीलिंग अभियान चलाया गया, जिसकी समीक्षा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने की। सिटी सीलिंग अभियान के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत शहर में अलग-अलग जगहों पर 30 शिफ्टिंग नाके लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी 16 राजपत्रित अधिकारी स्वयं कर रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
पुलिस कमिश्नर ने कई नाकों का निजी तौर पर निरीक्षण किया और वाहनों की चैकिंग की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा कि शहर में यह विशेष अभियान चलाने का उद्देश्य न केवल असामाजिक गतिविधियों को रोकना है, बल्कि आम नागरिकों में विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था की स्थिति को हर कीमत पर बनाए रखने के साथ-साथ ऐसे पुलिस अभियानों के माध्यम से शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अभियान के तहत रात तक वाहनों की चैकिंग की जाएगी।
Google search engine


पिछला लेखइंग्लैंड के खिलाफ Lord’s में टीम इंडिया ने 19 टेस्ट में जीते सिर्फ इतने मैच
अगला लेखPunjab Weather : पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज… इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी