होम latest News Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम पर नया अपडेट! 21 जुलाई...

Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम पर नया अपडेट! 21 जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज

0

पंजाब में अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

पंजाब में अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार, राज्य में आज और आगामी 48 घंटों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। दरअसल शुक्रवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे।
20 जुलाई तक सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक पंजाब के सभी जिलों के लिए मौसम को सामान्य बताया है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद उमस बनी रहने की संभावना जताई गई है।
21 जुलाई से हो सकता है मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से पंजाब में मौसम करवट ले सकता है। विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते उन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई को भी हालात इसी तरह बने रहने की आशंका है। लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
बांधों में जलस्तर सामान्य से नीचे
वहीं, 18 जुलाई 2025 की सुबह 6 बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, भाखड़ा, पौंग और थीन बांधों में पानी की मात्रा पिछले साल की तुलना में काफी कम है। तीनों बांध वर्तमान में अपनी अधिकतम क्षमता से नीचे चल रहे हैं, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति की कोई आशंका नहीं है। यह स्थिति किसानों के लिए राहतदायक मानी जा रही है क्योंकि कम जलस्तर के कारण जलप्रवाह नियंत्रित रहेगा और खेतों में जलभराव की संभावना कम होगी।
Google search engine


पिछला लेखJalandhar: मेयर और दिनेश ढल्ल ने लम्मा पिंड चौक सीवरेज डिस्पोजल का किया निरीक्षण
अगला लेखSonam Bajwa ने पूरी की ‘Baaghi 4’ की शूटिंग, बॉलीवुड में नया धमाका करने को तैयार