होम latest News पंजाब में बारिश का दौर शुरू… इन जिलों में भारी बारिश येलो...

पंजाब में बारिश का दौर शुरू… इन जिलों में भारी बारिश येलो अलर्ट

0

पंजाब में आज से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।

 पंजाब में आज से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के तीन ज़िलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में सामान्य से ज़्यादा बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी आज येलो अलर्ट जारी हुआ है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में मानसून तेज़ हो जाएगा। इसका सीधा असर पंजाब और हिमाचल प्रदेश पर देखने को मिलेगा।
कल से ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को पंजाब में येलो अलर्ट है, लेकिन शनिवार को हालात और गंभीर हो सकते हैं। राज्य के 16 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी दिन हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अगर पहाड़ों पर भारी बारिश होती है और बाँधों का जलस्तर बढ़ने पर नदियों में पानी छोड़ा गया, तो पंजाब के लिए खतरा और बढ़ जाएगा।
बाढ़ग्रस्त ज़िले
इस समय पंजाब के 7 ज़िले कपूरथला, तरनतारन, फाज़िल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में लगातार बारिश राज्य के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है।
तापमान में बढ़ोतरी
पंजाब में गुरुवार को बारिश नहीं हुई, जिसकी वजह से राज्य का तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ा।
मोहाली – 35.4 डिग्री (सबसे ज़्यादा)
अमृतसर – 33.4 डिग्री
लुधियाना – 33.8 डिग्री
पटियाला – 34.6 डिग्री
फ़रीदकोट – 34.4 डिग्री
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम
अमृतसर – हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
जालंधर – हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
लुधियाना – हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पटियाला – हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मोहाली – हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
Google search engine


पिछला लेखपंजाब में लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश
अगला लेखPunjab में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार लगातार कर रही प्रयास